Type Here to Get Search Results !

SMC Meeting September 2025 : विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक सितम्बर 2025 का एजेंडा एवं कार्यवृत्त देखें और PDF डाउनलोड करें।

Sir Ji Ki Pathshala

SMC Meeting September 2025 : विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) बैठक सितम्बर 2025 का एजेंडा एवं कार्यवृत्त देखें और PDF डाउनलोड करें।


विद्यालय प्रबंध समिति बैठक
 (SMC बैठक) माह सितम्बर 2025

विद्यालय का नाम-

विकास खण्ड - 


एजेंडा 


एजेंडा का दिनांकः .../09/2025

संविलियन विद्यालय.........................में गठित विद्यालय प्रबंध समिति के सभी नामित एवं चयनित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिनांक ...../09/2025 को विद्यालय परिसर में दोपहर 12:00 बजे विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अतिमहत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने हेतु आप सभी की बैठक में उपस्थिति अपेक्षित एवं अनिवार्य है।

SMC Meeting September 2025 :

बैठक के एजेंडा बिंदु निम्न है:- 

(1) शत प्रतिशत नामांकन पर चर्चा।

(2) DBT से प्राप्त धनराशि से यूनिफॉर्म व अन्य सामग्री क्रय करने पर चर्चा ।

(3) इको क्लब पर (थीम सितम्बर 2025) पर चर्चा।

(4) स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मुल्यांकन पर चर्चा।

(5) IGoT कर्मयोगी पर नए कोर्स के सम्बन्ध में चर्चा।

(6) आउट ऑफ स्कूल बच्चों के प्रवेश पर चर्चा। ।

(7) इंस्पायर अवाई में विद्यालय के रजिस्ट्रेशन पर चर्चा ।

(8) निपुण भारत मिशन पर चर्चा।

(9) आधारविहीन छात्रों और खाता सीडेड करवाने के सम्बन्ध में चर्चा

(10) दिव्यांगजन बच्चों हेत् समर्थ कार्यक्रम पर चर्चा।


कार्यवाही


कार्यवाही की तिथिः 03/09/ 2025 

पूर्व घोषित एजेंडा के अनुसार आज दिनांक 03/09/2025 को विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी कार्यवाही के मुख्य चर्चा बिंदू निम्नवृत है- 

(1) वर्तमान सत्र 2025-26 में 31 जुलाई 2025 तक 6 वर्ष की आयू पूरी कर चुके समस्त बच्चों का नामांकन अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। शत प्रतिशत नामांकन हेतु जागरूकता रैली निकाली जाएगी जिसकी सूचना एक दिन पहले देना सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सभी की सहभागिता रैली में मिल सके।

(2) पूर्व सत्र की भांति इस सत्र में भी डीबीटी धनराशि के ₹1200 आने लगे हैं, जिसके लिए सभी अभिभावकों का खाता बंद नहीं होना चाहिए और आधार से सीड होना चाहिए जिससे डीबीटी से धनराशि आसानी से पहंच सके, प्रत्येक छात्र का आधार बना होना चाहिए। यदि कोई छात्र आधार से वंचित है तो शीघ् आधार बनवाने हेतु प्रयास किया जाएगा।

(3) इको क्लब के बारे में सभी अभिभावकों को बताया गया इसके तहत समय-समय पर पूर्व में भी विभिन्न गतिविधियां कराई जाती रही है, इस माह दिनांक 16/09/2025 को "World Ozone Day" के रूप में माया जायेगा । इस अवसर पर बच्चो को ओजोन लेयर के बारे में बताया जायेगा। 

(4) स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से विद्यालयों का आकलन किया जाना हैं कि वे कितने स्वच्छ (Clean) और हरित (Green/ Environment Friendly) वातावरण में संचालित हो रहे हैं। इसका उददेश्य विदयालयों को बच्चों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। रेटिंग में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण, पर्यावरणीय पहल, प्रमुख बिंदु हैं।

(5) iGo karmayogi भारत सरकार का एक डिजिटल लनिंग प्लेटफ़ॉर्म है। इसे कर्मयोगी भारत मिशन (Mission Karmayog) के तहत शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है सरकारी सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों को नई जानकारी, कौशल् और क्षमता उपलब्ध कराना है ताकि वे अधिक प्रभावी, दक्ष और पारदर्शी ढंग से कार्य कर सकें। 

(6) ऐसे बच्वे (आउट ऑफ स्कूल ) जो किसी कारण वश किसी कक्षा में प्रवेश न ले पाए हो उनका-हर हाल में उनकी आयू अनुरूप कक्षा में प्रवेश कराने में सहयोग देने हेतु चर्चा की गई और इस पर सभी अभिभावकों की सहमति भी बनी ।

(7) इस्पायर अवार्ड के बारे में जागरूकता हेतु सभी अभिभावकों को अवगत कराया गया कि इंस्पायर अवार्ड में छात्रों की प्रतिभागिता क्यों जरूरी है। इससे उनके भविष्य में क्या लाभ है। इसका उद्देश्य बच्चों में नई सोच और आविष्कार की प्रवृत्ति विकसित करना और विद्यालय स्तर पर ही विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना भी है। इस प्रकार से बच्चों के विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देना एक मिशन है।

(8) निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि वे बच्चों साथ समय बिताए और बच्चों के शैक्षणिक कार्य पूर्ण करवाए और बच्चों को लिखकर अभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित भी करें तथा उनके अधिगम स्तर को प्राप्त करने के लिए बच्चों को यथासंभव सहयोग प्रदान करें इसके अलावा शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोइ करने के लिए प्रेरित किया गया और पाठ पुस्तकों में उपलब्ध QR कोड को स्कैन करते हुए सामग्री का उपयोग बच्चों के शिक्षण् कार्य हेतु किए जाने के लिए प्रेरित किया गया। 

(9) सभी अभिभावकों को अवगत कराया गया कि जिन छात्रों के आधार अभी तक नहीं बन पाए हैं, उनके जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आधार बनवाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ले, किसी भी प्रकार से सहयोग हेतु शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।

(10) दिव्यांगजन बच्चों हेतु समर्थ कार्यक्रम हेतु बच्चों के चिन्हांकन, नामांकन एवं उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रदान कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से दी जाने वाली सुविधाओं यथा- दिव्यांग बालिकाओं हेतु स्टाइपेंड, गंभीर दिव्यांग बच्चो हेतु एस्कॉर्ट अलाउंस तथा दिव्यांग बच्चों हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने तथा संचालित समर्थ कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं घटकों की जानकारी विभाग के साथ साझा की गई। 

उपरोक्त बिंदुर्ओं पर चर्चा के उपरांत आज की बैठक में उपस्थित सभी SMC सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर अगली बैठक में सभी को उपस्थित रहने का आग्रह करते हुए आज की बैठक का समापन कर दिया गया। 

बैठक में उपस्थित SMC सदस्यों और अभिभावकों के हस्ताक्षर