Type Here to Get Search Results !

मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों से धुलवाई थाली, वाीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, BSA ने जारी किया लेटर

Sir Ji Ki Pathshala

मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों से धुलवाई थाली, वाीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, BSA ने जारी किया लेटर

जनपद फतेहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सुबह में मध्याह्न भोजन के दौरान रसोइया द्वारा बच्चों से थाली, बर्तन आदि धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अब वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय का पत्र मिलने के बाद बी0ई0ओ0 ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।

शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के नाम पर भारी भरकम बजट जारी करने के बाद भी बच्चों को लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के बजाय रसोइया द्वारा बर्तन, थाली आदि धुलवाने का कार्य किया जा रहा है। इससे बच्चों का अधिकांश समय निकल जा रहा है। 

वायरल वीडियो में कंपोजिट विद्यालय सुवाह में मध्याह्न भोजन के दौरान रसोइया बच्चों से बर्तन, थाली आदि धुलवाती नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे हाथों से थाली, बर्तन आदि साफ कर रहे हैं, जबकि यह कार्य रसोइया का होता है। 

वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगा है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल का कहना है कि वायल वीडियो के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पत्र मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad