गूगल कॉलर फोन ऐप में बड़ा बदलाव, अब ऐसे दिखेगा गूगल का कॉलर फोन ऐप
एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स की Phone ऐप में बड़ा बदलाव: नया कॉल इंटरफ़ेस और डायल पैड क्यों दिख रहा है अलग? जानिए एक्सक्लूसिव कारण!
देशभर के एंड्रॉयड स्मार्ट फोन यूजर्स उस समय चौंक गए, जब उन्होंने अपने मोबाइल में caller dial pad और कॉल स्क्रीन बदला हुआ पाया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आशंका जताई कि शायद यह कोई नया सरकारी नियम है या फिर मोबाइल कंपनियां अब अपने हिसाब से फोन चला रही हैं।
बदलाव इस वजह से हुआ है
दरअसल, यह बदलाव किसी नियम या कानून के तहत नहीं बल्कि Google Phone ऐप में जारी नया “Material 3 Expressive Design” अपडेट के कारण से आया है। गूगल ने अपने *Calling App का इंटरफ़ेस को बदल दिया है जिसका अपडेट वर्जन धीरे-धीरे सभी उपयोगकर्ता तक पहुँच रहा है।
इस update के बाद *call receive या reject करने का तरीका बदल गया है। पहले जहां call receive या reject करने के लिए *ऊपर-नीचे swipe* करना पड़ता था, अब यूजर साइड में swipe या एक टैप tap करके भी कॉल ले सकते हैं। कॉल स्क्रीन अब पहले से अधिक रंगीन और आधुनिक दिखने लगी है। कॉल के दौरान दिखने वाले बटन अब लंबे-गोल (पिल-शेप्ड) हो गए हैं और call end बटन बड़ा तथा साफ दिखाई देता है।


Social Plugin