परिषदीय विद्यालयों में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र का पूर्ण यूनिफॉर्म में फ्लेक्स फोटो कक्षा के बाहर लगाने के सम्बन्ध में।
प्रदेश के समस्त जनपदों के बीएसए को सूचित किया जाता है कि विद्यालयों में पूर्ण यूनिफॉर्म में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाले छात्र का एक पूर्ण यूनिफॉर्म में फोटो फ्लेक्स पर प्रिंट कराकर कक्षा-कक्षा के बाहर लगाया जाना सुनिश्चित करावे। इससे संबंधित व्यय विद्यालय को प्राप्त होने वाली कम्पोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा।


