Type Here to Get Search Results !

यूपी पुलिस में जल्द होगी 30 हजार पदों पर भर्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी पुलिस में जल्द होगी 30 हजार पदों पर भर्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 30 हजार और कार्मिकों की भर्ती की जाएगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें 20 प्रतिशत अग्निवीरों को भी शामिल किया जाएगा। इससे पुलिस को प्रशिक्षित कार्मिक मिल सकेंगे। पुलिस को नागरिकों के प्रति संवेदनशील व अपराधियों के लिए सख्त होना होगा।

रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिस के दूरसंचार विभाग में सहायक परिचालक कार्यशाला कर्मचारी के पदों पर चयनित 1,494 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 1,374 सहायक परिचालक व 120 कर्मशाला कर्मचारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी ने नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया तो जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया नजीर बनी है। वर्ष 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। सबसे ज्यादा 2,17,500 नौकरियां उत्तर प्रदेश पुलिस में दी गईं हैं। वर्ष 2017-18 में पुलिस में चयनित सिर्फ 3,000 कार्मिकों के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध थी, आज वही संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है।

Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad