Type Here to Get Search Results !

B.Ed Councelling : पहले चरण में 13494 ने भरी च्वाइस, 27 अगस्त से दूसरे चरण चरण की काउंसलिंग होगी शुरू।

Sir Ji Ki Pathshala

B.Ed Councelling : पहले चरण में 13494 ने भरी च्वाइस, 27 अगस्त से दूसरे चरण चरण की काउंसलिंग होगी शुरू।

झांसी। बीएड काउंसलिंग के पहले चरण में 13494 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की च्वाइस भरी है। इन्हें सीट का एलॉटमेंट कर दिया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को 25 अगस्त, 2025 तक फीस जमा करनी होगी। इसके बाद 27 अगस्त, 2025 से बीएड की शेष सीटों के लिए दूसरे चरण चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। 

B.Ed Councelling

उत्तर प्रदेश के 69 जिलों के 751 केंद्रों पर बीएड की 2.40 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए एक जून को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। इसका परिणाम 17 जून, 2025 को जारी किया गया। इसके बाद 3.04 लाख अभ्यर्थियों की पहले चरण की काउंसलिंग 30 जुलाई से शुरू हुई। बीएड प्रवेश परीक्षा के कोऑर्डिनेटर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को 12 अगस्त, 2025 तक कॉलेज की च्वाइस भरने का मौका दिया गया था।