Type Here to Get Search Results !

बी0एड0 डिग्रीधारक अभ्यर्थियों को एक साथ दो बड़ी भर्तियों का तोहफा

Sir Ji Ki Pathshala

बी0एड0 डिग्रीधारक अभ्यर्थियों को एक साथ दो बड़ी भर्तियों का तोहफा

प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ओटीआर 6 लाख के पार

प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती के लिए अब तक 6.32 लाख नए अभ्यर्थी OTR नंबर प्राप्त कर चुके हैं।

इस बार बीएड अभ्यर्थियों की लॉटरी खुल गई है। अर्से बाद एक साथ दो बड़ी भर्तियों के विज्ञापन जारी हुए हैं।

एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए 28 जुलाई और प्रवक्ता के 1518 पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोनों ही भर्तियों में बीएड अनिवार्य शैक्षिक योग्यता है। पिछली बार इन दोनों भर्तियों में दो साल का अंतराल था और प्रवक्ता भर्ती के लिए बीएड की अनिवार्यता भी नहीं थी।

पहले बीएड के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता स्नातकोत्तर की डिग्री थी लेकिन अब बीएड अनिवार्य कर दिए जाने से केवल स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थी भर्ती की दौड़ से बाहर हो गए। ऐसे में बीएड डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार स्पर्धा कम हो गई। हालांकि, दोनों भर्तियां साढ़े चार से सात वर्षों के बाद आई हैं। एलटी ग्रेड भर्ती का पिछला विज्ञापन मार्च-2018 व प्रवक्ता का दिसंबर-2020 में जारी हुआ था।

Top Post Ad

Bottom Post Ad