Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव कौन होगा? तस्वीर आज होगी साफ

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव कौन होगा? तस्वीर आज होगी साफ

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव कौन होगा? इसको लेकर तस्वीर गुरुवार को पूरी तरह से साफ हो जाएगी। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलेगा या फिर नई तैनाती होगी इसको लेकर बुधवार को चर्चाओं का बाजार दिनभर गर्म रहा।

मनोज कुमार सिंह 30 जून 2024 को मुख्य सचिव बनाए गए और वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को जुलाई के पहले हफ्ते में पत्र भेजा गया था। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार न मिलने पर तीन आईएएस के नामों पर विचार होगा। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, केंद्र में तैनात देवेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव वित्त और कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार। हालांकि अभी तक सेवा विस्तार का पत्र अंतिम दिन ही आया है।