Type Here to Get Search Results !

शिक्षा नीति हमारा राष्ट्रीय अभियान : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षा नीति हमारा राष्ट्रीय अभियान : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार क को नई दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 का उद्घाटन किया। प्रधान ने कहा कि एनईपी 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस परिवर्तनकारी कल्पना को दर्शाता है, जिसमें उन्होंने शिक्षा को भारत के विकास की गाथा का केंद्र बिंदु बनाया है। 

उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत 2047 के हमारे सपने की दिशा में आगे बढ़ने के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारा राष्ट्रीय मिशन है। प्रधान ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हम एनईपी 2020 को कक्षाओं, कैम्पसों और समुदाय तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। भारतीयता ही एनईपी 2020 का मूल मंत्र है। वैज्ञानिक शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतीय भाषाओं को केंद्र में रखते हुए हम शिक्षा को राष्ट्र निर्माण के वृहद उद्देश्य से जोड़ रहे हैं। प्रधान ने जोर देकर कहा कि विकसित भारत केवल एक कल्पना ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया एक सशक्त आह्वान है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad