Type Here to Get Search Results !

परिषदीय स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी समय-सारिणी

Sir Ji Ki Pathshala 0

परिषदीय स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी समय-सारिणी

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र में पठन-पाठन के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक कक्ष व विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। जिससे अभिभावकों, निरीक्षण कर्ताओं और आगंतुकों को इसके बारे में जानकारी हो सके।

बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी समय-सारिणी में सुबह के 15 मिनट प्रार्थना सभा, योग आदि के लिए है। मध्याह्न भोजन के लिए 30 मिनट निर्धारित किया है। जबकि कक्षाएं 40-40 मिनट की होंगी। कक्षा एक व दो में हिंदी, गणित विषयों के लिए 120 मिनट का शिक्षण समय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि हर शनिवार को आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी इसमें दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षक अपने विषय से जुड़ाव के लिए सकारात्मक वातावरण बनाएंगे। पिछले दिनों पढ़ाई गई चीजों की पुनरावृत्ति कराते रहेंगे। स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब के माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएसए को समय-सारिणी के अनुसार पठन-पाठन कराने के निर्देश दिए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.