Type Here to Get Search Results !

AI vs ITR : आईटीआर में गड़बड़ी करने वालों को पकड़ रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Sir Ji Ki Pathshala 0

AI vs ITR : आईटीआर में गड़बड़ी करने वालों को पकड़ रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय आप आय से जुड़े स्त्रोतों के साथ छूट के दावों का ठीक से उल्लेख करें, क्योंकि आयकर बचाने के चक्कर में किए गए गलत दावों की पोल एआई AI खोल रहा है।

रिटर्न के समय किए गए दावों Claim का मिलान करने के लिए आयकर विभाग एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी मदद से बड़ी संख्या में ऐसे रिटर्न Return का पता चला है, जिनमें गलत तरीके से राजनीतिक दलों और ट्रस्ट को चंदा देने का दावा किया गया। जब एआई ने मिलान किया तो पता चला कि ऐसा कोई चंदा दिया ही नहीं गया।

बीते वर्ष तक आयकर विभाग रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एआई के जरिए रिटर्न में किए गए दावों का सत्यापन Verification करता था। मगर इस बार प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। आयकर रिटर्न भरने के कुछ ही दिनों बाद एआई की मदद से दावों की जांच की जा रही है। अगर रिटर्न में करदाता द्वारा आय, खर्च, निवेश से जुड़े दावे सही पाए जाते हैं तो रिफंड एक सप्ताह में जारी किया जा रहा है। अगर किसी रिटर्न में दावों का मिलान सही से नहीं होता है तो फिर जांच की जा रही है। एआई की जांच में साफ हो जाता है कि संबंधित पैन नंबर पर भरे गए रिटर्न और उसके पीछे गए दावे सही हैं या नहीं।

लाखाें मामलों की जांच

बीते वर्ष देश में 10 लाख से अधिक रिटर्न भरने में गलत दावे किए गए, जिन्हें एआई ने चिह्नित किया है। इन रिटर्न को उन लोगों ने भरा था, जो चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां अकाउंट देखते हैं। इन्होंनेे लोगों को कर बचाने का लालच देकर फर्जी दावे कर रिटर्न दाखिल किए।

Tags
ITR

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad