बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारियों के स्थानांतरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक
लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, स्कूल चलो अभियान सहित विभिन्न विभागीय कार्यों/कार्यक्रमों के सुचारु संपादन के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारियों का स्थानांतरण अग्रिम आदेशों तक नहीं करने का निर्णय किया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने शिक्षकों के स्थानांतरण के बीच व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है।


Social Plugin