Type Here to Get Search Results !

UP B.Ed JEE Result 2025 : यूपी बी0एड0 प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Sir Ji Ki Pathshala 0

UP B.Ed JEE Result 2025 : यूपी बी0एड0 प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उत्तर प्रदेश बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है, लेकिन अभी तक रिजल्ट चेक करने की सुविधा नहीं दी गई है। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर चेक किया जा सकेगा। परीक्षा परिणाम को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 17 जून को अपलोड किया जाएगा। अगर आप भी यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आप अपना यूपी बीएड एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bujhanshi.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून को राज्य के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कियी गया था। कुल 3,44,546 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,05,099 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आज आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम आज 17 जून 2025 घोषित कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी बी0एड0 प्रवेश परीक्षा के परिणाम को कैसे करें चेक व डाउनलोड?

यूपी बी0एड0 प्रवेश परीक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज पर रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 3,44,546 अभ्यर्थियों में 3,05,099 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पहली पाली में 89 प्रतिशत यानी, 3,05,331 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 11 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की दूसरी पाली में 3,05,099 अभ्यर्थी शामिल हुए। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर से प्रदेश के 751 परीक्षा केन्द्रों के सभी कक्षों पर नजर रखी थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad