Type Here to Get Search Results !

परिषदीय प्राथमिक स्कूल में तैनात 29 शिक्षकों में 23 अनुपस्थित मिले, तीन निलंबित

Sir Ji Ki Pathshala 0

परिषदीय प्राथमिक स्कूल में तैनात 29 शिक्षकों में 23 अनुपस्थित मिले, तीन निलंबित

लखनऊ, जिले के तमाम स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और मोहनलालगंज ब्लॉक के उतरावां प्राथमिक विद्यालय में 29 शिक्षक तैनात हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। मंगलवार को औचक निरीक्षण में प्राइमरी स्कूल उतरावां में तैनात 29 शिक्षकों में से 23 बिना किसी सूचना के गायब मिले। इनमें तीन शिक्षकों ने 25 जून तक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर भी किए थे।

खंड शिक्षा अधिकारी  की रिपोर्ट पर बीएसए राम प्रवेश ने शिक्षक प्रवेन्द्र, चन्द्र प्रकाश और राम प्रकाश को निलंबित कर दूसरे स्कूलों से सम्बद्ध का आदेश जारी किया। तीनों की जांच अलग-अलग खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे और 15 दिन में रिपोर्ट देंगे। गैरहाजिर अन्य 20 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है। एक स्कूल में 29 शिक्षकों की तैनाती की सूचना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि यह शायद प्रदेश का पहला स्कूल होगा जहां इतने शिक्षक तैनात हैं। प्राइमरी स्कूल 16 जून को खुल गए थे लेकिन गर्मी में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बच्चों का अवकाश 30 जून तक बढ़ा दिया था, लेकिन शिक्षकों को नियमित स्कूल आकर बच्चों के दाखिले समेत अन्य शैक्षिक कामकाज करने थे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी उतरावां ने प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में मौजूद एक शिक्षक से हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर देखा तो स्कूल में तैनात 29 में से 23 शिक्षक गायब मिले। इनमें तीन शिक्षक प्रवेन्द्र, चन्द्र प्रकाश और राम प्रकाश के 24 और 25 जून के हस्ताक्षर थे। अन्य 20 शिक्षक स्कूल में नहीं थे। इनके मंगलवार को हस्ताक्षर नहीं थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में गायब शिक्षकों की जानकारी और रिपोर्ट बीएसए को दी। बीएसए ने शाम को बिना सूचना के गायब और पहले हस्ताक्षर करने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad