Type Here to Get Search Results !

तबादला पाने वाले शिक्षकों की आईडी और एलपीसी जल्द भेजने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

Sir Ji Ki Pathshala

तबादला पाने वाले शिक्षकों की आईडी और एलपीसी जल्द भेजने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादला पाने वाले शिक्षकों का संबंधित जिलों से मानव संपदा आईडी व एलपीसी जल्द भेजने की मांग की है, ताकि उनका वेतन आदि न प्रभावित हो। 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा है कि 20 जून तक संबंधित जिलों से मानव संपदा आईडी व एलपीसी नहीं भेजी जाती है तो तबादला पाए शिक्षकों का जून का वेतन फंस जाएगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल और सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी से मांग की है कि जल्द इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन जारी करने आदेश दिया जाए।