Type Here to Get Search Results !

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 हेतु आवेदन शुरू, आवेदन की लास्ट डेट 29 जुलाई 2025 है।

Sir Ji Ki Pathshala

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 हेतु आवेदन शुरू, आवेदन की लास्ट डेट 29 जुलाई 2025 है।

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है! आवेदन हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर जाएं।

◾आवेदन की अंतिम तिथि – 29.07.2025

◾परीक्षा की तिथि – 13.12.2025

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी जो आवेदन करते समय वैबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे-

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का केवल एक ही चरण है।

  1. ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि प्रिन्सिपल और आवेदक एवं परिजन के हस्ताक्षर सहित होना अनिवार्य है इसे वैबसाइट पर अपलोड किया जाना है। (आवेदन प्रारम्‍भ करने से पहले कृपया निम्‍नानुसार स्कैन कॉपी तैयार रखें)
  2. अभ्‍यर्थी के हस्‍ताक्षर (हस्‍ताक्षर की इमेज का आकार 10-100KB के बीच होना चाहिए।)
  3. अभिभावक के हस्‍ताक्षर (हस्‍ताक्षर की इमेज का आकार 10-100 KB के बीच होना चाहिए।)
  4. अभ्‍यर्थी का फोटोग्राफ (फोटोग्राफ का आकार 10-100KB के बीच होना चाहिए।)
  5. अभिभावक तथा अभ्‍यर्थी द्वारा हस्‍ताक्षरित प्रमाण पत्र (हस्‍ताक्षरित प्रमाण पत्र का आकार 50-300KB के बीच होना चाहिए।)

आवश्यक योग्यताएँ-

  • आवेदक वर्तमान सत्र 2024 -25 में जिस जिले में प्रवेश चाहता है उस जिले के किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • आवेदक की जन्म तिथि 01-05-2014 से 31-07-2016 (दोनों तिथियाँ भी शामिल) होनी चाहिए।
  • कक्षा 3, 4, 5 लगातार एवं पूरे सेशन में पढ़ी गई हों।
  • वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों (पिछले सेशन में कक्षा 5 करने वाले या वर्तमान कक्षा 6 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन योग्य नहीं हैं। )
  • पिछले वर्ष नवोदय की प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी (रिपीटर ) भी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • आरक्षण केंद्र सरकार के नियमानुसार लागू होंगे।

Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad