Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर सीबीएसई बोर्ड के छात्र इस दिन से करा सकेंगे Re valuation, देखें प्रक्रिया और महत्वपूर्ण डेट्स और लिंक

Sir Ji Ki Pathshala

अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर सीबीएसई बोर्ड के छात्र इस दिन से करा सकेंगे Re valuation, देखें प्रक्रिया और महत्वपूर्ण डेट्स और लिंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2024-25 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों को घोषित कर दिया है। लेकिन कुछ छात्र अपने परीक्षा परिणाम से खुश नहीं दिख रहे है। परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्रों के लिए सीबीएसई ने प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थी पहले उत्तर-पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त कर यह पता लगा सकेंगे कि किस प्रश्न के उत्तर पर उन्हें कितने नम्बर मिले, कहीं कॉपी चेक करते समय मूल्यांकनकर्ता से कोई गलती तो नहीं हुई!

CBSE Board Re Valuation 2024

12वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 27 मई 2025 तक है। इसके लिए प्रति विषय 700 रुपये का शुल्क तय किया गया है। अंकों के सत्यापन Verification और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 28 मई से 3 जून 2025 तक किए जा सकेंगे। अंकों के सत्यापन का शुल्क 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्मूल्यांकन का शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी में ही मान्य होगा।

10वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन 27 मई से दो जून 2025 तक किए जा सकेंगे। शुल्क 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका रहेगा। अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 3 जून से 7 जून 2025 तक किए जा सकेंगे। सत्यापन का शुल्क 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्मूल्यांकन का शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न रहेगा। यह सुविधा भी केवल थ्योरी भाग के लिए ही होगी।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी दशा में मान्य नहीं होंगे। छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

📌 Important Dates & Fee

👉 10वीं के छात्रों के लिए

  • उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन 27 मई से 02 जून 2025 तक
  • उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन शुल्क : 500 रुपए
  • अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 3 जून से 7 जून 2025 तक
  • सत्यापन शुल्क : 500 रुपए
  • पुनर्मूल्यांकन शुल्क : 100 रुपए

👉 12वीं के छात्रों के लिए

  • उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन 21 मई से 27 मई तक
  • उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन शुल्क : 700 रुपए
  • अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 28 मई से 3 जून 2025 तक
  • सत्यापन शुल्क : 500 रुपए
  • पुनर्मूल्यांकन शुल्क : 100 रुपए

उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • दिए गए बॉक्स में अपना रोल नम्बर दर्ज करें ।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए 5 अंकों का स्कूल नम्बर दर्ज करें ।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सेंटर का नम्बर दर्ज करें ।
  • अब एडमिट कार्ड 🆔 नम्बर दर्ज करें ।
  • अब Proceed पर क्लिक कर आगे की कार्रवाई पूर्ण करें ।
✅ Re verification और Re evaluation का लिंक देखें

Apply for Verification - Class 12 Click Here 
Apply for Verification - Class 10 Click Here
Apply Class 12/10 (Reval) Click Here

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT