Type Here to Get Search Results !

अच्छी आदतों के संभावना-बीज : बच्चों से प्रेरक बात जरूर करें।

Sir Ji Ki Pathshala 0

अच्छी आदतों के संभावना-बीज : बच्चों से प्रेरक बात जरूर करें।

प्रार्थना स्थल पर लगे 73 अच्छी आदतों के एक फ्लेक्स के बहाने बच्चों को कई तरह से प्रेरित करने का प्रयास किया। सबसे पहले पृथक्-पृथक् आदतों पर उन बच्चों के हाथ उठवाये जो उनका पालन करते हैं। बच्चों को समझाया कि ये अच्छी आदतें वे नन्हे बीज हैं जिन्हें ठीक से सींचा तो एक दिन ये मीठे फल वाले पेड़ बन जायेंगे।

उन्हें बताया कि यह फ्लेक्स वो दर्पण है जिसमें खुद को देखो, परखो। अभी किसी बिंदु पर कुछ बच्चों ने हाथ उठाये, दूसरे बिंदु पर कुछ नये बच्चों ने हाथ उठाये। सोचो, कि हमारा हाथ उस बिंदु पर क्यों नहीं उठा? 20 हुए तो 25 क्यों नहीं हुए? 72 हैं तो 73 क्यों नहीं हैं? जहाँ कमी हो, उसे सुधारो । खुद बेहतर बनो, माहौल भी बेहतर बनेगा।

फिर एक महत्त्वपूर्ण बात यह भी समझाई कि आज भले ही तुम्हारा लक्ष्य या मन डॉक्टर, फौजी, पुलिस आदि बनने का हो लेकिन यह भी सच्चाई है कि दुनिया की कठिन होड़ के कारण तुममें से अनेक बच्चे ये बड़े लक्ष्य नहीं पा सकेंगे। लेकिन इन 73 अच्छी आदतों से अपनी जिंदगी को निखारने में सब सफल हो सकते हैं क्योंकि इसमें बाहर वालों से कोई होड़ नहीं है, बस खुद को नियंत्रित करना है। फिर भले ही तुम किसान बनो, मजदूर बनो, शादी के बाद गृहिणी बनो, तुम्हारी जिंदगी कामयाब हो जायेगी क्योंकि तुम एक सच्चे इंसान बनोगे, जो बनना आजकल सबसे बड़ी चुनौती है, दुनिया और समाज की आवश्यकता है।


[पता नहीं, किस क्षण, कौन-सा शब्द-बीज किस बच्चे के नन्हे उर में बैठ जाये और भविष्य में अपना रंग दिखाये !! इसी आशा में.......] (उद्बोधक शिक्षक : प्रशान्त अग्रवाल, प्रा. वि. डहिया, बरेली, उ. प्र.)
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad