Type Here to Get Search Results !

डीएम के निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका में आठ अनुपस्थित बच्चों की दर्ज मिली उपस्थिति, निलंबन की संस्तुति

Sir Ji Ki Pathshala

डीएम के निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका में आठ अनुपस्थित बच्चों की दर्ज मिली उपस्थिति, निलंबन की संस्तुति

आजमगढ़ः डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय ने शुक्रवार को शहर से सटे ब्लाक पल्हनी के संगीत घराना के नाम से मशहूर और पद्म विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र के पैतृक गांव हरिहपुर में निर्माणाधीन संगीत महाविद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। 

डीएम ने कंपोजिट विद्यालय के क्लास रूम में जाकर बच्चों से किताबें पढ़‌वाई एवं बच्चों से ड्रेस और खाने आदि के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कक्षा सात की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें आठ बच्चे अनुपस्थित दर्ज पाई थे लेकिन उनकी उपस्थिति दर्ज पाई गई। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर उपस्थित बीएसए को तत्काल जांच करते हुए संबंधित अध्यापक को निलंबित और प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बालक व बालिका शौचालय में साफ-सफाई उचित मिलीं।

डीएम ने निर्माणाधीन संगीत महाविद्यालय के प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अवलोकन किया। डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुसार निर्माण कराए जा रहे ग्राउंड फ्लोर, प्रथम एवं द्वितीय फ्लोर का निरीक्षण किया। क्लास रूम, हास्टल, किचन,आडिटोरियम, प्रिंसिपल कक्ष, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उसमें लगी खिड़की, दरवाजे, तार, पंखा, सीलिंग, दीवाल आदि की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निमांण कार्य में प्रयोग हो रहे सरिया, सीमेंट, पेंट आदि के मैटेरियल के ब्रांड की जांच की। गैलरी में बने हुए पानी के चेंबर को बराबर करने के निर्देश दिए। साथ ही छत की ऊंचाई की भी जांच की। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि तक प्रत्येक दशा में महाविद्यालय के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुए हैंडओवर करना सुनिश्चित करें। कहा कि जहां पर सीलिंग (नमी) दिख रही है या जहां पर बरसात के समय पानी के बौछार आने की संभावना है, वहां पर आवश्यक व्यवस्था करें, जिससे कि सीलिंग न हो एवं बरसात के समय पानी का बौछार ना आए। उन्होंने कहा कि किचन में प्रयोग होने वाले सामान आदि का क्रय समय से कर लिया जाए। सीडीओ परीक्षित खटाना, सीएमओ डा. अशोक कुमार, बीएसए राजीव पाठक, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर, कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Top Post Ad

Bottom Post Ad