Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

मृतक आश्रितों की नौकरी के लिए आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के जरिये

Sir Ji Ki Pathshala

मृतक आश्रितों की नौकरी के लिए आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के जरिये

लखनऊ। मृतक आश्रितों की नौकरी के लिए आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के जरिये पूरी होगी। ऑफलाइन आवेदन से मृतक आश्रितों को होने वाली दिक्कतों और शोषण से बचाया जा सकेगा।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में मुख्य सचिव के स्तर से शासनादेश जारी होगा

अभी हर विभाग मृतक आश्रितों से ऑफलाइन आवेदन लेता है। इससे नियुक्ति देने में काफी समय लग जाता है। नई प्रस्तावित व्यवस्था में जैसे ही मृतक आश्रित पोर्टल पर आवेदन करेंगे, संबंधित कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को आवेदन दिखने लगेगा। परिवार के वैध सदस्य को ही आवेदन करने की अनुमति होगी, जो मृतक के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगा। परिवार का कोई अन्य सदस्य आवेदन पर आपत्ति करना चाहता है तो यह अधिकार भी उसे ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

आवेदक ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकेगा कि उसका आवेदन किस स्तर पर रुका है। ऑटो सिस्टम के तहत आवेदक को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से स्टेटस की जानकारी भी भेजी जाएगी। नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी होगा। इससे आवेदन और दस्तावेज में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका नहीं रहेगी। विभाग का कोई भी कर्मी या अधिकारी पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपना पाएगा

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT