Type Here to Get Search Results !

आज से लागू हो रहा बजट, नए वित्त वर्ष में होंगे अहम बदलाव... सबसे बड़ी राहत इनकम टैक्स में

Sir Ji Ki Pathshala

आज से लागू हो रहा बजट, नए वित्त वर्ष में होंगे अहम बदलाव... सबसे बड़ी राहत इनकम टैक्स में

आज एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो रही है। यानी आम बजट की घोषणाएं आज 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। इस वित्त वर्ष से कई अहम बदलाव हो रहे हैं, जो करदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, उपभोक्ताओं पर सीधा असर डालने वाली हैं।

इन सबके के बीच सबसे बड़ा बदलाव आयकर व्यवस्था में होने जा रहा है। नई कर व्यवस्था लागू होने के साथ ही अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वेतनभोगियों के लिए यह सीमा 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ 12.75 लाख रुपये हो जाएगी। आइए जानते हैं वर्तमान वित्तीय वर्ष में होने वाले अन्य बदलावों के बारे में...

■ नई व्यवस्था के तहत आय 12 लाख रुपये से अधिक होने पर 4-8 लाख पर 5 फीसदी, 8-12 लाख पर 10 फीसदी, 12-16 लाख पर 15 फीसदी कर देना होगा। 20 से 24 लाख की आय के लिए 25 फीसदी का नया स्लैब शामिल किया गया है।

■ सालाना छह लाख रुपये की किराये की आय पर कोई टीडीएस नहीं लगेगा। पहले यह सीमा 2.4 लाख रुपये थी।

■ वरिष्ठ नागरिकों को एफडी से मिलने वाले ब्याज की सीमा 50 हजार से बढ़कर एक लाख हो गई है। विदेश में पढ़ाई के लिए 10 लाख भेजने पर कोई कर नहीं।

■ इसी तरह अपडेटेड टैक्स रिटर्न भरने के लिए 24 महीने के बजाय अब 48 महीने मिलेगा। इनके अलावा बैंक खातों में न्यूनतम जमा, यूपीआई से मोबाइल लिंक्ड, म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के लिए केवाईसी अनिवार्य जैसे बदलाव भी लागू होंगे।

Tags