Type Here to Get Search Results !

कम नामांकन और ड्राप बॉक्स न खाली होने को लेकर पूरे स्टॉफ की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति

Sir Ji Ki Pathshala

कम नामांकन और ड्राप बॉक्स न खाली होने को लेकर पूरे स्टॉफ की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति

प्रयागराज। कम नामांकन और ड्राप बॉक्स न खाली होने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। धनूपुर विकासखंड के 10 स्कूलों के सम्पूर्ण स्टाफ की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के लिए खंड शिक्षाधिकारी ने आख्या बीएसए को भेजी है।

विगत शैक्षिक सत्र और वर्तमान शैक्षणिक सत्र में हुए बच्चों के नामांकन में गैप (कम नामांकन) के सम्बन्ध में बार-बार अवगत कराने के बावजूद कार्य में रुचि न लेने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी धनूपुर शैलपति यादव ने सभी विद्यालयों के पूरे स्टाफ का एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad