Type Here to Get Search Results !

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 24 मार्च 2025 से दो पालियों में होंगी, देखें समय सारणी एवं अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Sir Ji Ki Pathshala 0

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 24 मार्च 2025 से दो पालियों में होंगी, देखें समय सारणी एवं अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

प्रयागराज। पहली बार परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का रिजल्ट ऑनलाइन आएगा। प्रदेश में 1.33 लाख परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे 1.48 करोड़ विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक चलेंगी। 29 मार्च को प्रेरणा पोर्टल पर विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे। हालांकि, बच्चों को रिपोर्ट कार्ड की हार्डकॉपी भी दी जाएगी। शिक्षक विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

Annual EXAM Time Table

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 24 मार्च 2025 से दो पालियों में होंगी।

बेसिक शिक्षा परिषद वार्षिक परीक्षा 2025
प्रथम पाली 09:30 AM - 11:30 PM
द्वितीय पाली 12:30 AM - 02:30 PM

  • प्रथम पाली परीक्षा - सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • द्वितीय पाली परीक्षा - दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक 
  • कक्षा 1 के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। 
  • प्राथमिक स्तर कक्षा 2 से कक्षा 5 तक के बच्चों की लिखित और मौखिक दोनों तरह की परीक्षाएं होंगी। 
  • उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल लिखित रूप में होगी।
वार्षिक परीक्षा 2025 अंक (पूर्णांक) विवरण

कक्षा मौखिक परीक्षा लिखित परीक्षा
कक्षा 1 50 अंक नही
कक्षा 2 से 3 25 अंक 25 अंक
कक्षा 4 से 5 17 अंक 33 अंक
कक्षा 6 से 8 नही 50 अंक

  • कक्षा 2 से 3 में लिखित/मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 50-50 अंकों का होगा।
  • कक्षा 4-5 में लिखित/मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 70 और 30 अंकों का रहेगा।
  • उच्च प्राथमिक स्तर की सभी कक्षाओं के सभी विषयों की वार्षिक परीक्षा 50 अंक की होगी।

उच्च प्राथमिक स्तर की सभी कक्षाओं के सभी विषयों की वार्षिक परीक्षा में अंकों का विभाजन इस प्रकार होगा

  • बहुविकल्पीय प्रश्न 10 अंक
  • अति लघु उत्तरीय प्रश्न 10 अंक
  • लघु उत्तरीय प्रश्न 20 अंक
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 10 अंक
  • कुल योग प्रति विषय 50 अंक (वार्षिक परीक्षा हेतु)
  • वार्षिक परीक्षा में लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
  • मौखिक परीक्षा की समयावधि हेडमास्टर जरूरत के अनुसार निर्धारित करेंगे। 
  • कक्षा 1, 2, 3, 4, 6, 7 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय के अध्यापकों द्वारा किया जाएगा। 
  • कक्षा 8 की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर कराया जाएगा।

परिषदीय विद्यालयों के परिणाम पहली बार प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। बच्चों को रिपोर्ट कार्ड की हार्डकॉपी भी दी जाएगी। यदि किसी भी बच्चे का रिपोर्ट कार्ड खो जाता है तो उसे ऑनलाइन देख सकेगा। ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए विद्यार्थियों के परिणाम ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

👉 वार्षिक परीक्षा 2025 समय सारिणी यहां से डाउनलोड करें 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad