Type Here to Get Search Results !

प्री प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत Mother Orientation हेतु यू-ट्यूब सेशन का आयोजन किए जाने के सम्बन्ध में।

Sir Ji Ki Pathshala 0

प्री प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत Mother Orientation हेतु यू-ट्यूब सेशन का आयोजन किए जाने के सम्बन्ध में।

विषय: प्री-प्राइमरी शिक्षा के अन्तर्गत Mother Orientation के सम्बन्ध में यू-ट्यूब सेशन का आयोजन ।

महोदय/ महोदया,

कृपया राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक 1824 दिनांक 30-05-2024 का संदर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा कमश: प्री-प्राइमरी शिक्षा के अन्तर्गत को- लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में Mother Orientation कार्यक्रम का आयोजन माह जून, 2024 से मार्च, 2025 तक प्रतिमाह किया जाना है।

उक्त संदर्भ में माह मार्च, 2025 में आयोजित होने वाले Mother Orientation कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण एवं उन्मुखीकरण हेतु यू-ट्यूब सेशन दिनांक 20 मार्च, 2025 को 11:30 AM बजे निर्धारित किया गया है। उक्त यू टयूब सेशन में नोडल एसआरजी, नोडल शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक एवं नोडल अध्यापक प्री-प्राइमरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किया जायेगा।

आपको निर्देशित किया जाता है कि उक्त यू-ट्यूब सेशन में निर्धारित समय एवं तिथि पर आप स्वयं एवं समस्त हितधारकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। इस हेतु अपने स्तर से सर्व सम्बन्धित को सूचित करने का कष्ट करें।

यू-ट्यूब लिंक :- 

https://www.youtube.com/live/wx3Cp xyybA

देखें आदेश एवं गतिविधियां




إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.