Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

केंद्रीय विद्यालयों में नए सेशन से कक्षा एक-दो में हुआ बदलाव, बच्चों का फन डे खत्म, कक्षा एक-दो में बढ़े आठ पीरियड

Sir Ji Ki Pathshala

केंद्रीय विद्यालयों में नए सेशन से कक्षा एक-दो में हुआ बदलाव, बच्चों का फन डे खत्म, कक्षा एक-दो में बढ़े आठ पीरियड

देश-विदेश में संचालित 1253 केंद्रीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू हो नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक और दो में हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई पर पहले से अधिक जोर दिया जाएगा। अब तक एक सप्ताह में छह पीरियड होते थे लेकिन नए सत्र से बच्चों को दस-दस कक्षाएं पढ़नी होगी। पहले पांचवीं तक के बच्चों के लिए शनिवार को फन-डे होता था जो अब समाप्त कर दिया गया है।

राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (NCF) 2023 के अनुरूप केंद्रीयकेवीएस ने कक्षा 1 से 8 तक के समय सारिणी में बदलाव किया है। सप्ताह में अब 40 के बजाय 48 पीरियड लगेंगे। इस सत्र तक प्रति सप्ताह पर्यावरण की छह और वर्क एजुकेशन व कंप्यूटर साक्षरता की दो-दो कक्षाएं लगती थीं। अब इन विषयों की पढ़ाई नहीं होगी। नए सत्र से बागवानी विषय को जोड़ा गया है जिसकी सप्ताह में चार कक्षाएं चलेंगी। आर्ट्स की चार क्लास के स्थान पर छह पीरियड होंगे। एनसीएफ की संस्तुति के अनुसार इसमें दृश्य कला के चार और प्रदर्शन कला के दो क्लास होंगे। दूसरे पीरियड के बाद 10 मिनट का स्नैक्स ब्रेक और चौथे पीरियड के बाद 20 मिनट का अवकाश होगा।

कक्षा 4 और 5 में बढ़े पढ़ाई के घंटे

इसी क्रम में कक्षा चार और पांच के बच्चों को सप्ताह में 40 की बजाय 48 पीरियड पढ़ना होगा। इन कक्षाओं में पहले हिन्दी, अंग्रेजी और गणित के छह-छह पीरियड थे जो हिन्दी-अंग्रेजी में सात-सात और गणित में आठ हो गए हैं। हमारा संसार विषय पहले नहीं था, इस सत्र से दस पीरियड जुड़े हैं। आर्ट्स और शारीरिक शिक्षा के चार-चार पीरियड थे जो अब पांच-पांच हो गए हैं। कक्षा तीन के बच्चों को क्रिएटिव लर्निंग एक्टिविटी और डिजिटल साक्षरता की दो-दो कक्षाएं पढ़नी होगी, पहले उन्हें ये विषय नहीं पढ़ाए जाते थे।

"केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र से नए टाइम टेबल के अनुसार कक्षाएं चलाई जाएंगी। इस संबंध में निर्देश मिले हैं और एनसीएफ की अनुशंसा के अनुरूप बदलाव किया जा रहा है।"

- राजीव कुमार तिवारी, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट 

Tags
KVS

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT