Type Here to Get Search Results !

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 24 मार्च से 28 मार्च 2025 तक, प्रेरणा पोर्टल पर प्रत्येक विद्यार्थी का उपलब्ध होगा रिपोर्ट कार्ड

Sir Ji Ki Pathshala 0

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 24 मार्च से 28 मार्च 2025 तक, प्रेरणा पोर्टल पर प्रत्येक विद्यार्थी का उपलब्ध होगा रिपोर्ट कार्ड 

बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कक्षा एक से आठ की वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च के बीच होंगी। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से पेपर तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। परीक्षा परिमाण अप्रैल के पहले सप्ताह में। पहली बार विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा। प्रेरणा पोर्टल पर प्रत्येक विद्यार्थियों का परिणाम उपलब्ध होगा।

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा सिर्फ मौखिक होगी। कक्षा दो एवं तीन में मौखिक एवं लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 50-50 होंगे। कक्षा चार-पांच में मौखिक एवं लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 30-70 होंगे। कक्षा छह से आठ की परीक्षा सिर्फ लिखित ही होगी। इसमें पूरे नंबर लिखित परीक्षा के ही दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि लिखित परीक्षा ढाई घंटे की होगी। मौखिक परीक्षा की अवधि प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार तय करेंगे। कक्षा सात तक की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन विद्यालय के ही शिक्षक करेंगे। कक्षा आठ की कॉपियों का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर अन्य संकुल के शिक्षकों से कराया जाएगा। मूल्यांकन का कार्य परीक्षा के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद प्रत्येक विद्यालय कक्षावार छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर दिया जाएगा। परीक्षाफल का वितरण संशोधित आदेश के तहत 29 मार्च के बजाय अब अप्रैल के प्रथम सप्ताह में अभिभावक शिक्षक बैठक के दौरान किया  जाएगा। वार्षिक परीक्षाफल जारी करने के समय छात्र-अभिभावकों की बैठक की जाएगी। इसमें उन्हें मूल्यांकन की गई कॉपियां दिखाई जाएंगी और इसके बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad