Type Here to Get Search Results !

पांच सैकड़ा से अधिक शिक्षक पाए गए अनुपस्थित, अब शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई, जानें पूरी खबर

Sir Ji Ki Pathshala

पांच सैकड़ा से अधिक शिक्षक पाए गए अनुपस्थित, अब शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई, जानें पूरी खबर

रामपुर, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की  बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित रहे हैं। प्राप्त खबरों में ऐसे शिक्षकों की संख्या 500 से भी अधिक बताई जा रही है। अब डीआईओएस स्तर पर इन अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी चल रही हैं। शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य का तीसरा दिन था, जिस दौरान 23,000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इस दिन दो कॉलेजों में लगभग 500 से अधिक शिक्षक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे, जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

रजा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। यहां शुक्रवार को लगभग 10,000 कॉपियां जांची गईं, जबकि हाईस्कूल की 13,500 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। इस तरह, तीन दिनों में कुल 36,000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। हालांकि, इस दौरान दोनों कॉलेजों में 500 से अधिक शिक्षक ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस मामले में विस्तृत जानकारी और अनुपस्थित शिक्षकों की सूची मांगी है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad