Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी।

Sir Ji Ki Pathshala

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी।

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। ईटी ने सूत्रों से यह खबर दी है। इस बढ़ोतरी से DA अब 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों को सैलरी में फायदा होगा। यह फायदा 8वें वेतन आयोग से पहले मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। 

DA Hike by 2%

सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करती है। यह बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई से लागू होती है। पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) मिलती है। यह सात साल में सबसे कम बढ़ोतरी है। इससे पहले जुलाई 2018 में 2% की बढ़ोतरी हुई थी।

इतना बढ़ जाएगा वेतन

  1. अगर किसी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो 53% डीए के हिसाब से उसे ₹26,500 का महंगाई भत्ता मिलता होगा, लेकिन 55 फीसदी के डीए के हिसाब से उसे ₹27,500 का डीए मिलेगा. यानी कर्मचारियों की सैलरी में 1 हजार रुपये का इजाफा होगा. 
  2. वहीं 70 हजार रुपये की बेस‍िक सैलरी पर अभी महंगाई भत्ता ₹37,100 मिलता होगा, लेकिन 55 फीसदी डीए के हिसाब से ₹38,500 महंगाई भत्ता मिलेगा. यानी ऐसे कर्मचारियों की सैलरी में ₹1,400 की बढ़ोतरी होगी. 
  3. इसी तरह, ₹1,00,000 बेसिक सैलरी वालों को 53 प्रतिशत डीए के हिसाब से ₹53,000    महंगाई भत्ता मिलता होगा, लेकिन अब 55 फीसदी के हिसाब से 55 हजार रुपये का डीए मिलेगा. यानी कर्मचारियों की सैलरी में 2 हजार रुपये मंथली की बढ़ोतरी होगी. 

78 महीने बाद इतनी हुई बढ़ोत्तरी 

पिछले कुछ साल में महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी के हिसाब से ही महंगाई भत्ता बढ़ा था, लेकिन 78 महीने यानी 6.6 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि डीए में सिर्फ 2 फीसदी का इजाफा किया गया है. इससे पहले साल 2018 में 2 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता बढ़ा था. उसके बाद से लगातार 3 या 4 फीसदी का ही इजाफा देखने को मिला है।

दो महीने का मिलेगा एरियर

सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के महीने में किया है. ऐसे में दो महीने का बकाया भी एक साथ जोड़कर मार्च की सैलरी के साथ दिया जाएगा. जनवरी और फरवरी महीने के साथ मार्च का भी महंगाई भत्ता एकसाथ सैलरी में जोड़कर कर्मचारियों के खाते में भेजा जाएगा। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 19000 रुपये होगी तो उसे महंगाई भत्ते के तौर पर 10,070 रुपये मिलता था. अब 2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह भत्ता 10,450 रुपये हो गया है।


Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT