Type Here to Get Search Results !

अवैतनिक अवकाश लेकर लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षामित्रों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के सम्बन्ध में।

Sir Ji Ki Pathshala

अवैतनिक अवकाश लेकर लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षामित्रों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के सम्बन्ध में।

लखनऊ। सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षामित्र लंबे समय तक अवैतनिक अवकाश लेकर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर रहे हैं। इससे विद्यालयों में स्टाफ की भी कमी रहती है। लखनऊ सहित हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, रायबरेली सभी जगह एक जैसी स्थिति हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापकों की ओर से विभाग में शिकायतें भी हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इसका सीधा असर विद्यालय की व्यवस्था पर पड़ रहा है।

पूरे मंडल में करीब 12 हजार शिक्षामित्र हैं। इसमें 270 लंबे समय से अवकाश पर हैं। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि लंबे समय तक अवैतनिक अवकाश पर रहने वाले शिक्षामित्र दूसरे कामों में लगे हैं। इनका मानना है कि किसी तरह से नौकरी चलती रहे, ताकि आगे सरकार उनके लिए कोई बेहतर विकल्प निकाले या फिर मानदेय में बढ़ोतरी करे तो उसका लाभ उन्हें मिल सके। मौजूदा समय में उन्हें जो मानदेय मिलता है, उससे ज्यादा वह दूसरे काम करके कमा लेते हैं, लेकिन इसमें करीब 50 हजार बच्चों का नुकसान हो रहा है। (संवाद)