Type Here to Get Search Results !

NHAI ने 2025-26 के लिए टोल की नई दरों का नोटिफिकेशन जारी किया, यूपी मे 1 अप्रैल से महंगी होंगी टोल प्लाजा की दरें

Sir Ji Ki Pathshala 0

NHAI ने 2025-26 के लिए टोल की नई दरों का नोटिफिकेशन जारी किया, यूपी मे 1 अप्रैल से महंगी होंगी टोल प्लाजा की दरें

लखनऊ और आसपास के टोल प्लाजा की दरें पहली अप्रैल से महंगी हो जाएंगी। एनएचएआई ने 2025-26 के लिए टोल की नई दरों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टोल की बढ़ी दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू होंगी।

इसका असर लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली रूट से गुजरने वाले वाहनों पर पड़ेगा। इन प्लाजा से रोज औसतन 10 लाख छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। टोल दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई गई हैं। मासिक पास की दरें बढ़ी हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि हर साल टोल के दरों में बदलाव किया जाता है। 31 मार्च की रात 12 बजे से लखनऊ परिक्षेत्र के उन्नाव के नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदपुर, बारा, शाहबपुर, अयोध्या के रौनाही, लखनऊ के दखिना, बहराइच के आनी, गुलालपुरवा, दुलारपुर, बलरामपुर के बड़ागांव, सुल्तानपुर के असरोगा, हरदोई के बल्लीपुर टोल पर नई दरों से भुगतान करना होगा। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad