Salary Account Profit : SBI ने दुर्घटना में मृतक शिक्षक के परिवार को दिया पचास लाख का सहयोग, अपने वेतन खाते को सैलरी एकाउंट में जरूर बदलवाएं
चित्रकूट, मानिकपुर ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय बगदरी मे सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षक अनिल सिंह की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु होने पर भारतीय स्टेट बैंक मऊ शाखा द्वारा 50 लाख रुपये का चेक उनके पिता को प्रदान किया गया।
स्वर्गीय शिक्षक अनिल सिंह का वेतन खाता स्टेट बैंक शाखा मऊ मे संचालित था। जिसमें सैलरी एकाउंट में दुर्घटना में मृत्यु होने पर बैंक द्वारा 50 लाख रुपये देने का प्रावधान है। कम्पोजिट विद्यालय बगदरी के शिक्षक अनिल सिंह का सैलरी एकाउंट एसबीआई मऊ में संचालित था। उनको सडक दुर्घटना में असमय मौत हो गयी। शुक्रवार को बैंक में आयोजित कार्यक्रम में चैक के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व शाखा प्रबंधक ने खण्ड शिक्षाधिकारी मऊ केडी पाण्डेय, मानिकपुर मिथिलेश कुमार, रामनगर एनपी सिंह व उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय ने स्वर्गीय शिक्षक अनिल कुमार के पिता हनुमान सिंह को पचास लाख रुपये का चेक प्रदान करके उनको सांत्वना प्रदान किया। उपस्थित सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों ने जनपद के समस्त शिक्षको से अपील किया कि सभी लोग अपने वेतन खाता को सैलरी एकाउंट मे परिवर्तित करवा लें और जिस बैंक मे अधिक और सुनिश्चित लाभ हो वहां अपना खाता परिवर्तित करवा लें। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी सहित बैंक के कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
