Type Here to Get Search Results !

यूपी के 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की होगी स्थापना, ई-बुक्स के साथ ऑडियो वीडियो लेक्चर, डिजिटल कंटेंट सब होगा उपलब्ध

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी के 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की होगी स्थापना, ई-बुक्स के साथ ऑडियो वीडियो लेक्चर, डिजिटल कंटेंट सब होगा उपलब्ध

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करेगी। योजना के तहत पहले चरण में प्रदेश की 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसके बाद प्रदेश की हर ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।

 इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा संसाधन और डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के साथ ही उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से ग्रामीण छात्रों तक ई-बुक्स, डिजिटल कंटेंट और अन्य शैक्षिक संसाधनों की पहुंच आसान होगी। डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों को किताबें, प्रश्नोत्तरी, वीडियो, ऑडियो लेक्चर तथा अन्य डिजिटल संसाधन उपलब्ध होंगे। 

Top Post Ad

Bottom Post Ad