अंतर्जनपदीय पारस्परिक तबादला हेतु ऑनलाइन आवेदन 01 अप्रैल से, जानिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण डेट्स के बारे में।
यूपी बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 01 अप्रैल से शुरू होगा और तबादले की प्रक्रिया 15 मई तक पूरी होगी। आइए इस पोस्ट में जाने ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां। आप यह लेख सर जी की पाठशाला डॉट इन पर पढ़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण (Mutual Transfer) के लिए नई समय सारिणी जारी की है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शिक्षकों को उनकी सुविधा के अनुसार स्थानांतरण का अवसर प्रदान करना है, जिससे वे अपने गृह जनपद या ऐच्छिक स्थान पर अपनी सेवाएँ दे सकें।
अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया की प्रमुख तिथियाँ:
➣ 01 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025: ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि। इस दौरान इच्छुक शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अपने आवेदन जमा करेंगे।
➣ 15 अप्रैल 2025 तक: ऑनलाइन आवेदन पत्रों का प्रिंटआउट संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना आवश्यक होगा।
➣ 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
➣ 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025: जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित आवेदन पत्रों की समीक्षा और स्वीकृति।
➣ 26 अप्रैल से 10 मई 2025: शिक्षक आपसी सहमति से ओटीपी के माध्यम से जोड़ी बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
➣ 15 मई 2025: स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएंगे।
➣ ग्रीष्मकालीन अवकाश: स्थानांतरण आदेश प्राप्त करने वाले शिक्षक इस अवकाश के दौरान अपने वर्तमान विद्यालय से कार्यमुक्त होकर नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
स्थानान्तरण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश:
- शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ों और जानकारी को सही-सही भरना होगा।
- आवेदन पत्रों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, इसलिए सभी सूचनाएँ सत्यापित और प्रमाणित होनी चाहिए।
- जोड़ी बनाने की प्रक्रिया में दोनों शिक्षकों की सहमति आवश्यक है, जो ओटीपी के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।
शासनादेश की PDF डाउनलोड करें 👇

