Type Here to Get Search Results !

राज्य कर्मियों के लिए 01 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर एपीआर (APR) व एसीआर (ACR) ऑनलाइन भरना और छुट्टी लेना अनिवार्य

Sir Ji Ki Pathshala

राज्य कर्मियों के लिए 01 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर एपीआर (APR) व एसीआर (ACR) ऑनलाइन भरना और छुट्टी लेना अनिवार्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने राज्य कर्मियों के लिए 1 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर एपीआर (APR) व एसीआर (ACR) ऑनलाइन भरना और छुट्टी लेना अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी विभागध्यक्षों को इसकी सूचना भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि 17 जनवरी 2025 को शासनादेश जारी करते हुए इसे अनिवार्य किया गया था।

ACR APR UP GOVERNMENT

इसके बाद भी देखने में आया है कि इसका पालन अनिवार्य रूप से नहीं किया जा रहा है। इसीलिए एक अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक भरना, छुट्टी, वार्षिक संपत्ति विवरण (APR), वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR), वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR), वेतन आहरण, कार्यमुक्ति व कार्यग्रहण करने का काम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किया जाएगा। मेरिट बेस्ड ऑनलाइन स्थानांतरण के संबंध में यथा समय स्थानांतरण नीति के अनुसार कार्यवाही की जाए।