Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में जल्द तैनात होगी 21 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 6.69 लाख से अधिक आए थे आवेदन

Sir Ji Ki Pathshala

प्रदेश में जल्द तैनात होगी 21 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 6.69 लाख से अधिक आए थे आवेदन

लखनऊ। प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगी। प्रदेश में 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग भर्ती प्रक्रिया को गति दे रहा है।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 6.69 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। ऑनलाइन सत्यापन और भौतिक सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही है। मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर में चयन संबंधी सभी कार्यवाही पूरी हो चुकी है।

वहीं मुरादाबाद और प्रयागराज में प्रक्रिया पूरी होने वाली है। शेष 68 जिलों में आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन पूरा कर लिया गया है। 53 जिलों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन हो चुका है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन और भौतिक दोनों तरीके से सत्यापन किया जा रहा है।