Type Here to Get Search Results !

न्यूनतम वेतन न पाने वाले कर्मियों को मिलेगा 16 हजार का निश्चित मानदेय

Sir Ji Ki Pathshala

न्यूनतम वेतन न पाने वाले कर्मियों को मिलेगा 16 हजार का निश्चित मानदेय

प्रयागराज। प्रदेश में न्यूनतम वेतन नहीं पाने वाले सभी कर्मियों को योगी सरकार हर महीने 16 हजार रुपये का निश्चित मानदेय देगी। इसके लिए अलग से एक निगम की स्थापना होगी। महाकुंभ का औपचारिक समापन करने बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की।

उन्होंने महाकुंभ में सेवा देने वाले सफाई, स्वास्थ्य, पुलिस और रोडवेज कर्मियों को 10 हजार रुपये बोनस देने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता व स्वास्थ्यकर्मियों को आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना का लाभ मिलेगा, जिसके जरिये पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क कराया जा सकेगा।

सीएम योगी करीब 11 बजे संगम के अरैल घाट पहुंचे और वहां झाडू लगाकर मेले के समापन समारोह की शुरुआत की। इसके बाद संगम स्नान व आरती-पूजन के बाद सफाई व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्हें स्वच्छ कुंभकोष व आयुष्मान योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए। बाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य के साथ सफाईकर्मियों संग दोपहर के भोजन में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि आस्था का इतना विशाल समागम इससे पहले कहीं नहीं हुआ। इसमें रिकॉर्ड 66.30 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

Tags