Type Here to Get Search Results !

यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने हेतु तीन दिन पहले कार्यमुक्त होंगे परिषदीय शिक्षक

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने हेतु तीन दिन पहले कार्यमुक्त होंगे परिषदीय शिक्षक

प्रयागराज। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा के अपर सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित विद्यालयों के शिक्षकों की भी परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है, सो उन्हें परीक्षा से तीन दिन पहले मूल तैनाती वाले स्थान से कार्यमुक्त कर दिया जाए, ताकि वे समय से केंद्रों में रिपोर्ट कर सकें। 

UP BOARD EXAM 2025

मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्रों व आसपास के साफ-सफाई के लिए पंचायती राज विभाग व नगर विकास विभाग को भी पत्र लिखा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि परीक्षा के दौरान अगर किसी परीक्षार्थी की तबीयत खराब होती है तो उसके प्राथमिक उपचार की उचित व्यवस्था की जाए। वहीं, पुलिस विभाग को पत्र लिखकर परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग के लिए कहा है।