Type Here to Get Search Results !

केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक जनवरी से 2% बढ़ने का अनुमान

Sir Ji Ki Pathshala

केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक जनवरी से 2% बढ़ने का अनुमान

प्रयागराज। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को एक जनवरी से मूल वेतन पर दो फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी लगभग तय है। एजी ब्रदरहुड कार्यालय महालेखाकार प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि दिसंबर 24 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक स्थिर रहता या इसमें वृद्धि होती तो कर्मचारियों के वेतन में तीन फीसदी महंगाई भत्ते की वृद्धि होती। 

दिसंबर 24 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 2.304 अंकों की कमी होने से दो फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा। केंद्र सरकार की घोषणा के तुरंत बाद 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को दो फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा।

हरिशंकर तिवारी का कहना है कि अभी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।इस तरह से दो फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जो एक जनवरी 2025 से देय होगी। इसका लाभ सभी केंद्रीय राज्य कर्मियों व पेंशनर्स को होगा।

इससे पहले जुलाई 2018 में हुई दो प्रतिशत की वृद्धि :

महंगाई भत्ते में मात्र दो फीसदी की बढ़ोतरी इससे पहले जुलाई 2018 में हुई थी। इस तरह से साढ़े छह साल बाद दो प्रतिशत की वृद्धि होगी। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2017 में महंगाई भत्ता में महज एक प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसके बाद जनवरी 2018 व जुलाई 2018 दोनों बार दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, जुलाई 2019 में महंगाई भत्ते में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। अन्यथा, इस दौरान तीन या चार फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है।

पूर्णांक के अंक को ही जोड़े जाने से कर्मचारियों को हुआ

नुकसान : महंगाई भत्ते में सिर्फ पूर्णांक के अंक लिए जाते हैं। इससे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में 0.99 यानी एक प्रतिशत की कमी का नुकसान उठाना होगा। इतना ही नहीं, दिसंबर या अन्य किसी महीने में उपभोक्ता सूचकांक में महज दो अंकों की वृद्धि हो जाती, तब भी निर्धारित फॉर्मूले के तहत कुल महंगाई भत्ता 56 फीसदी से अधिक हो जाता। यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तीन फीसदी की होती।

Top Post Ad

Bottom Post Ad