हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें और शिक्षा व नौकरी की हर नई अपडेट सबसे पहले पाएं।

Search Suggest

प्रधानाचार्य हत्याकांड में 50 हजार का इनामी शूटर दिल्ली से गिरफ्तार, 27 साल पहले पिता की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी हत्या की साजिश

प्रधानाचार्य हत्याकांड में 50 हजार का इनामी शूटर दिल्ली से गिरफ्तार, 27 साल पहले पिता की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी हत्या की साजिश

प्रधानाचार्य हत्याकांड में 50 हजार का इनामी शूटर दिल्ली से गिरफ्तार, 27 साल पहले पिता की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी हत्या की साजिश

ज्ञानपुर। नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हत्याकांड में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी शूटर आमिर को पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर ला रही है। घटना में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

भदोही कोतवाली के अमिलौरी निवासी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह की 21 अक्टूबर 2024 को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी कार से कॉलेज के लिए निकले थे। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में करीब 10 दिन के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश फाफामऊ निवासी शकील और प्रयागराज निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनकी पहचान और पूछताछ के आधार पर मास्टरमाइंड सौरभ सिंह निवासी चिल्ला शिवकुटी, प्रयागराज समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि पुलिस की टीमें शूटरों की तलाश में जुटी रहीं।

दो माह से अधिक समय के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी शूटर आमिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली से जिले के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने प्रमुख हत्याकांड में 50 हजार रुपये के इनामी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश

27 साल पहले अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए चिल्ला शिवकुटी, प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह ने रुदापुर, फाफामऊ, प्रयागराज निवासी मो. कलीम के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों से कराई थी प्रिंसिपल की हत्या। 

12 दिसंबर 1997 को हत्याकांड के मास्टरमाइंड सौरभ सिंह के पिता अजय बहादुर सिंह की ज्ञानपुर नहर के पास हत्या कर दी गई थी। जिसमें योगेन्द्र सिंह व उनके छोटे भाई अनिल सिंह को आरोपित किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था।