Type Here to Get Search Results !

मदरसा शिक्षा परिषद के वर्ष 2025 की अवकाशों की सूची जारी, मदरसों में शुक्रवार को होगा साप्ताहिक अवकाश।

Sir Ji Ki Pathshala 0

मदरसा शिक्षा परिषद के वर्ष 2025 की अवकाशों की सूची जारी, मदरसों में शुक्रवार को होगा साप्ताहिक अवकाश।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने 2025 में मदरसों में होने वाली छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इसमें धार्मिक, राष्ट्रीय और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार आरपी सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मदरसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को होगा। इसके अलावा शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को 14 दिनों का आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। लेकिन शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और चांद के दीदार के आधार पर तय की जाएंगी। जिला मजिस्ट्रेट या सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित मौसम आधारित छुट्टियों का पालन किया जाएगा। इसके साथ ही 1 से 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

अवकाश की महत्वपूर्ण तिथियां

  • 7 जनवरी: ख्वाजा गरीब नवाज
  • 14 जनवरी: हजरत अली जयंती
  • 26 जनवरी:गणतंत्र दिवस
  • 13-14 फरवरी: शबे-बरात
  • वार्षिक अवकाश: 26 फरवरी से 30 मार्च
  • 31 मार्च से 3 अप्रैल: ईद-उल-फितर
  • 14 मार्च: होली
  • 10 अप्रैल: महावीर जयंती
  • 14 अप्रैल: डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती
  • 12 मई:बुद्ध पूर्णिमा
  • 6 जून से 10 जून: ईद-उल-अजहा
  • 3 जुलाई से 7 जुलाई: मोहर्रम
  • 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस व चेहल्लुम
  • 4-5 सितंबर: ईद-मिलादुन्नबी
  • 2 अक्टूबर:गांधी जयंती और विजयदशमी
  • 21 अक्टूबर: दीपावली
  • 5 नवंबर: गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर:क्रिसमस
अवकाश तालिका देखें 👇

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad