Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में द्वितीय सत्रीय परीक्षा का आयोजन कराये जाने के सम्बन्ध में।

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में द्वितीय सत्रीय परीक्षा का आयोजन कराये जाने के सम्बन्ध में।

द्वितीय सत्रीय परीक्षा का आयोजन दिनांक: 25 जनवरी 2025 से 30 जनवरी, 2025 के मध्य कराया जायेगा।

द्वितीय सत्र परीक्षा हेतु निर्देश :- 

  • द्वितीय सत्रीय परीक्षा का आयोजन दिनांक: 25 जनवरी 2025 से 30 जनवरी, 2025 के मध्य कराया जायेगा ।
  • कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम के विभाजन के अनुसार माह दिसम्बर तक पूर्ण कराये गये पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार कराया जायेगा।
  • निदेशालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर माह दिसम्बर तक पूर्ण कराये गये पाठ्यक्रम से सम्बन्धित प्रश्नों को प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा तैयार कराते हुए विद्यालय स्तर पर परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा ।
  • उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कक्षा अध्यापक / विषय अध्यापक द्वारा किया जायेगा । द्वितीय सत्रीय परीक्षा एवं मूल्यांकन से सम्बन्धित अभिलेख प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की प्राप्ति रजिस्टर / वितरण एवं अन्य सभी आवश्यक अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जायेंगे ।
  • द्वितीय सत्रीय परीक्षा के अनुश्रवण एवं सफल क्रियान्वयन का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी का होगा ।
  • परीक्षा के उपरान्त निर्धारित तिथि को अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर बच्चों की प्रगति साझा करते हुए परीक्षाफल से अभिभावकों को अवगत कराया जायेगा तथा छात्र छात्राओं की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को छात्र एवं अभिभावक को दिखाया जायेगा ।
  • द्वितीय सत्रीय परीक्षा के आधार पर अपेक्षित अधिगम स्तर प्राप्त न करने वाले छात्र / छात्राओं का अधिगम स्तर सुधारने के लिए उनके ऊपर विशेष ध्यान दिया जायेगा। कक्षा में ऐसे छात्र छात्राओं को चिन्हित करते हुए विषय वस्तु की तैयारी, पुनरावृत्ति आदि कराया जायेगा ।

उपरोक्तानुसार सत्रीय परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में अग्रतर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ।




Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT