Type Here to Get Search Results !

66 हजार बेसिक शिक्षकों को सात साल बाद भी साढ़े तीन महीने का बकाया मानदेय नहीं मिला, जानिए पूरा मामला !

Sir Ji Ki Pathshala

66 हजार बेसिक शिक्षकों को सात साल बाद भी साढ़े तीन महीने का बकाया मानदेय नहीं मिला, जानिए पूरा मामला !

प्रयागराज: परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त करीब 66 हजार शिक्षकों को सात साल बाद भी तीन माह से अधिक का बकाया मानदेय नहीं मिला है। इन प्रशिक्षु शिक्षकों का छह माह का प्रशिक्षण जनवरी 2015 से शुरू होकर सात नवंबर 2015 तक करीब साढ़े नौ माह तक चला। 72825 बैच के शिक्षकों को छह माह का ही मानदेय दिया गया। सात वर्ष से अधिक हो गये लेकिन तीन माह 16 दिन का बकाया मानदेय का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।

इस संबंध में लखनऊ के शिक्षक निर्भय सिंह द्वारा (IGRS) के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार ने नियम तो बताए लेकिन भुगतान के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Top Post Ad

Bottom Post Ad