Type Here to Get Search Results !

अब कक्षा 4, 5, 7 और 8 के बच्चे भी पढ़ेंगे NCERT की नई किताबें, साथ ही सत्र 2025-26 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी साल में दो बार

Sir Ji Ki Pathshala 0

नए शैक्षणिक सत्र से कक्षा 4, 5, 7 और 8 के बच्चे भी पढ़ेंगे NCERT की नई पाठ्य-पुस्तकें, साथ ही सत्र 2025-26 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी साल में दो बार 

  • NEP 2020 की सिफारिशों के अनुसार स्कूलों के लिए नई पाठ्य पुस्तकें तैयार की जा रही हैं।
  • बालवाटिका सहित कक्षा 1, 2, 3 और 6 की किताबें पहले ही आ चुकी हैं।

नई दिल्ली: साल 2025 स्कूली शिक्षा के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है। इस साल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत तैयार की जा रही कई कक्षाओं के लिए नई पाठ्य पुस्तकें आएंगी। इनमें कक्षा चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं की पाठ्य पुस्तकें शामिल हैं। इसी शैक्षणिक सत्र यानी 2025-26 से ही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। इनमें पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी परीक्षा मई-जून में हो सकती है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आने के बाद से ही स्कूली शिक्षा इन बदलावों के लागू होने का इंतजार कर रही थी। जहां तक नीति के तहत स्कूलों के लिए तैयार की जाने वाली नई पाठ्य पुस्तकों का सवाल है, तो नई नीति आने के बाद ही इस संबंध में काम शुरू हो गया था। साथ ही, अब तक किंडरगार्टन स्तर की तीन कक्षाओं सहित कक्षा 1, 2, 3 और 6 के लिए नई पाठ्य पुस्तकें आ चुकी हैं।

इस साल चार और कक्षाओं के लिए नई पाठ्य पुस्तकें आने के बाद स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई नई पाठ्य पुस्तकों से शुरू होगी। अगले वर्ष शेष कक्षाओं यानी कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए भी पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध होंगी। शिक्षा मंत्रालय इन पाठ्य पुस्तकों को तैयार करने से संबंधित कार्यक्रम की घोषणा पहले ही कर चुका है।

इस साल से स्कूली शिक्षा में एक और बड़ा बदलाव जो देखने को मिलेगा वह है 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने का फैसला। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इसे शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ही लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा में आने वाले सभी बच्चों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का दो बार मौका मिलेगा।

इस दौरान वह इनमें से किसी एक या दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। साथ ही जिस परीक्षा में उनके बेहतर अंक होंगे, उन्हीं अंकों को अंतिम अंक माना जाएगा। यह परीक्षा बिल्कुल जेईई मेन की तरह होगी जिसमें छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए फिलहाल दो मौके मिलते हैं। इनमें से जिस परीक्षा में वे अधिक अंक प्राप्त करते हैं उसे ही अंतिम माना जाता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad