Type Here to Get Search Results !

परिषदीय शिक्षकों को ले जा रही वैन रोड पर खड़ी बस से टकराई, बीएसए ने अस्पताल पहुंचकर घायल शिक्षकों का जाना हाल

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय शिक्षकों को ले जा रही वैन रोड पर खड़ी बस से टकराई, बीएसए ने अस्पताल पहुंचकर घायल शिक्षकों का जाना हाल

उन्नाव. अचलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा उन्नाव-लालगंज रोड पर बेथर गांव के पास हुआ, जब शिक्षकों को ले जा रही एक वैन हाईवे पर अवैध रूप से खड़ी बस से टकरा गई। इस भीषण टक्कर से वैन चालक और चार शिक्षकों समेत वैन में सवार पांच लोग घायल हो गये। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अवैध पार्किंग का मुद्दा खड़ा कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षकों को वैन से बाहर निकाला. घायलों में वैन चालक और चार शिक्षक शामिल हैं, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही उन्नाव की बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संगीता सिंह भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अस्पताल प्रशासन से उनकी शीघ्र चिकित्सा सुनिश्चित करने की अपील की। पुलिस जांच के अनुसार, वैन में पांच लोग थे, जो शिक्षकों का एक समूह था और कुछ शैक्षणिक कार्य के लिए यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना तब हुई जब वैन तेज गति से जा रही थी और अचानक अवैध रूप से खड़ी बस से टकरा गई।

बीएसए ने मदद का आश्वासन दिया 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस बिना किसी चेतावनी के हाईवे पर खड़ी थी, जिसके कारण वैन चालक को समय नहीं मिला और वह बस से टकरा गई। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया और घायल शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से मदद का आश्वासन दिया।

शिक्षकों के वैन का एक्सीडेंट होने पर जिला अस्पताल पहुंचें जिला उपाध्यक्ष दिलीप अवस्थी जी साथ ही बीएसए भी रहीं....

Top Post Ad

Bottom Post Ad