Type Here to Get Search Results !

नए साल 2025 में होंगे आपकी जिंदगी से जुड़े 12 बड़े बदलाव, देखें क्या-क्या बदल जाएगा नए साल 2025 में ?

Sir Ji Ki Pathshala
नए साल 2025 में होंगे आपकी जिंदगी से जुड़े 12 बड़े बदलाव, देखें क्या-क्या बदल जाएगा नए साल 2025 में ?

आज साल 2024 का आखिरी दिन, कल से 1 जनवरी से बदल जाएगा कैलेंडर। वर्ष 2025 में नए वर्ष के साथ 12 अहम चीजें भी बदल रही हैं। इनमें कुछ सुविधाएं हैं, कुछ पाबंदियां भी हैं जिन्हें जानना जरूरी है।

Sir Ji Ki Pathshala

साल 2025 के 12 बड़े बदलाव जो आपके जीवन से जुड़े हैं..

🗞️ 1.  5वीं - 8वीं में फेल तो प्रमोट नहीं

नो-डिटेंशन पॉलिसी खत्म होने से 5वीं और 8वीं के फेल स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट नहीं होंगे। उन्हें 2 महीने के अंदर दोबारा एग्जाम पास करने का मौका मिलेगा। अभी: 10वीं से पहले तक फेल स्टूडेंट्स भी अगली क्लासेस में पहुंच जाते थे।

🗞️ 2.  कोचिंग में 16 साल पर ही एंट्री

कोचिंग सेंटर्स 16 साल से कम उम्र के बच्चों को एडमिशन नहीं दे सकेंगे। भ्रामक विज्ञापन पर भी जुर्माना लगेगा। अभी उम्र और विज्ञापन को लेकर नियम तय नहीं थे, सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

🗞️ 3. भारत में पढ़कर विदेशी डिग्री

विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री भारत में पढ़कर ही ले सकेंगे। इंडियन और फॉरेन यूनिवर्सिटी साझा कोर्स शुरू कर सकती हैं। इसके लिए पढ़ाई फिजिकल क्लासरूम में होगी। अभी: विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री के लिए विदेश जाना होता था।

🗞️ 4. अग्निवीरों को 10% आरक्षण

CISF और BSF में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण। फिजिकल टेस्ट और एज लिमिट में भी छूट मिलेगी। अभी: 25% अग्निवीरों को सेना की नियमित सर्विस में लेने का नियम है।

🗞️ 5. प्रदूषण नियम कड़े होंगे

गाड़ियों का प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 01 अप्रैल से कड़े एमिशन नॉर्म्स' भारत स्टेज-7' यानि BS-7 लागू होंगे। अभी: 1 अप्रैल 2019से 'भारत स्टेज-6' या BS-6 नॉर्म्स लागू हैं।

🗞️ 6. किसानों को बिना गारंटी ₹2 लाख

किसानों को 1 जनवरी से बिना गारंटी ₹2 लाख तक लोन मिलेगा। RBI गवर्नर ने दिसंबर में यह ऐलान किया था। अभी: किसानों के लिए बिना गारंटी के लोन की लिमिट ₹1.6 लाख है।

🗞️ 7. किसी भी बैंक से निकालें पेंशन

पेंशनर्स 1 जनवरी से देश के किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकेंगे। इसके लिए अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। अभी: जिस बैंक और ब्रांच में खाता है, वहीं से पेंशन ले सकते हैं।

🗞️ 8. UPI पेमेंट की लिमिट दोगुनी 

फीचर फोन से UPI इस्तेमाल करने वाले लोग 1 जनवरी से ₹10,000 तक ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। अभी: फीचर फोन से UPI पेमेंट की लिमिट ₹5,000 है।

🗞️ 9. फोन पुराना तो वॉट्सएप नहीं

1 जनवरी से एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और उसके पहले वाले वर्जन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। क्योंकि एप का मेटा AI फीचर एंड्रॉयड 4.4 या अपडेट वर्जन पर ही काम करता है।

🗞️ 10. कॉलिंग के लिए अलग रिचार्ज

टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस + SMS पैक का ऑप्शन देना होगा। जो यूजर डेटा नहीं चाहते, उनके लिए नया पैक सस्ता होगा। अभी: जो लोग कॉलिंग के लिए फोन इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी डेटा रिचार्ज कराना होता है।

🗞️ 11. कारें- कॉमर्शियल गाड़ियां महंगी

मारुति, हुंडई, टाटा, किआ और MG की गाड़ियां 1 जनवरी से महंगी होंगी। बाइक और कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमतें भी 2-3% बढ़ेंगी। इसकी वजह कंपनियों ने गाड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाले मटेरियल की लागत बढ़ने को बताई गई है।

🗞️ 12. क्रिकेट में दो बड़े बदलाव

IPL में कैप्टन कोहली की वापसी होगी। वे फिर RCB की कप्तानी करेंगे। अभी साउथ अफ्रीका के डुप्लेसी कप्तान थे। टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के बाद टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होंगे। टीम को नया कप्तान मिलेगा।

Top Post Ad

Bottom Post Ad