Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश में पांच नए केंद्रीय विद्यालयों की मिली मंजूरी

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश में पांच नए केंद्रीय विद्यालयों की मिली मंजूरी

नई दिल्ली, केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में 85 नए केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। इनमें से यूपी में पांच नए केंद्रीय विद्यालय होंगे। ये स्कूल उन जिलों में खोले जाएंगे जो नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत शामिल नहीं किए गए हैं।

अश्वनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से देशभर के 82 हजार से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में 1256 केन्द्रीय विद्यालय कार्यरत हैं। इनमें से तीन विदेश में हैं। इनमें मॉस्को, काठमांडू और तेहरान शामिल हैं। इन स्कूलों में 13.56 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।

Top Post Ad

Bottom Post Ad