Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

परिषदीय स्कूलों की वर्ष 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखें कौन सी छुट्टी हुई खत्म और कौन सी छुट्टी नई जुड़ी?

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय स्कूलों की वर्ष 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखें कौन सी छुट्टी हुई खत्म और कौन सी छुट्टी नई जुड़ी? 

उत्तर प्रदेश के परिषदीय (कक्षा 1 से 8) स्कूलों के लिए अगले साल यानी 2025 का कैलेंडर बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को नई अवकाश तालिका जारी कर दी। नए कैलेंडर में बसंत पंचमी की छुट्टी खत्म कर दी गई है जबकि अनंत चतुर्दशी पर छुट्टी घोषित की गई है। बसंत पंचमी 3 फरवरी, सोमवार को पड़ रही है। जबकि अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर, शनिवार को है। पहली बार अनंत चतुर्दशी पर छुट्टी घोषित की गई है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजी सूची में स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को हरि तालिका तीज, करवा चौथ, शंख चतुर्थी और ललई छठ, जिउतिया, अहोई अष्टमी की छुट्टी दी गई है। पितृ विसर्जन दिया जाता हैशिक्षकों को.देय होगा. परिषदीय शिक्षकों को इस साल कुल 31 छुट्टियां मिलेंगी।

रविवार को पड़ रही हैं तीन छुट्टियां

2025 में 31 छुट्टियों में से तीन रविवार को पड़ रही हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 31 मार्च को रामनवमी और रविवार 06 जुलाई को मोहर्रम है। दस छुट्टियाँ हैं जो शनिवार या सोमवार को पड़ रही हैं। इनमें रविवार भी जोड़ दें तो दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

गुरु गोविंद सिंह जयंती 06 जनवरी, ईद-उल-फितर 31 मार्च, डाॅ0 भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, नरक चतुर्दशी 20 अक्टूबर, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर सोमवार को पड़ रहा है। 07 जून को बकरीद है, 09 अगस्त को रक्षाबंधन है, 16 अगस्त को जन्माष्टमी है, 06 सितम्बर शनिवार को अनंत चतुर्दशी है।

👇डाउनलोड लिंक 👇

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT