Type Here to Get Search Results !

प्री-प्राइमरी शिक्षा के अन्तर्गत Mother Orientation हेतु यूट्यूब सेशन आज 11:30 बजे, प्रधानाध्यापक सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री लेंगी भाग

Sir Ji Ki Pathshala

कृपया राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक 1824 दिनांक 30.05.2024 तथा पत्रांक 7442 दिनांक 08.11.2024 का संदर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा क्रमशः प्री-प्राइमरी शिक्षा के अन्तर्गत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में Mother Orientation कार्यक्रम का आयोजन माह जून, 2024 से मार्च, 2025 तक प्रतिमाह किया जाना है।

Mother Orientation

उक्त संदर्भ में, माह नवम्बर, 2024 में आयोजित होने वाले Mother Orientation कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण एवं उन्मुखीकरण हेतु यूट्यूब सेशन दिनांक 12 नवम्बर, 2024 को 11:30 am बजे निर्धारित किया गया है। उक्त यू टयूब सेशन में नोडल एसआरजी, नोडल शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक एवं नोडल अध्यापक प्री-प्राइमरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किया जायेगा ।

आपको निर्देशित किया जाता है कि उक्त यू-टयूब सेशन में निर्धारित समय एवं तिथि पर आप स्वयं एवं समस्त हितधारकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। इस हेतु अपने स्तर से सर्व सम्बन्धित को सूचित करने का कष्ट करें।

भवदीया,

अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश

यू-ट्यूब लिंक:-https://www.youtube.com/live/S0WqjG0Q5f0?feature=shared