प्रभारी प्रधानाध्यापिका समेत एक ही विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं का हुआ निलंबन, देखें आदेश
उन्नाव, बिछिया ब्लॉक के टीकर गढ़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात इंचार्ज शिक्षिका समेत इसी विद्यायल के कार्यरत अन्य दो सहायक शिक्षिकाओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। इस शिक्षिकाओं पर लंबे समय से तमाम तरह की अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगा था। बच्चों के एमडीएम से लेकर खेलकूद, कम उपस्थिति, मनमुताबिक अवकाश लेने जैसी तमाम आरोपों और व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं में हो रही मनमानी पर जांच के बाद बीएसए ने कार्रवाई किया।
बुधवार को तमाम बिंदुओं पर की गई जांच के बाद बीएसए संगीता सिंह ने विद्यालय की अलका सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक, मंजू यादव सहायक अध्यापक व अमिता शुक्ला सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में बीएसए ने बताया की संबंधित विद्यालय की तीनों शिक्षिकाओं के माध्यम से प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज को दी गई थी। जांच अधिकारी ने 28 अगस्त 2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय टीकरगढ़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांच आख्या के अनुसार अल्का सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, कक्षा आवंटन नहीं किए जाने, समय सारिणी का प्रयोग नही किए जाने, अध्ययनरत छात्रों का शैक्षिक अधिगम स्तर सन्तोषजनक नही पाए जाने, जांच के समय विद्यालय में मध्यान्ह भोजन संचालित नही होने, छात्र उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु कोई प्रयास नही करने, शिक्षण कार्य में रुचि नही लिए जाने, विद्यालय प्रबन्ध व्यवस्था के प्रति उदासीन होने विद्यालय का शैक्षिक व भौतिक परिवेश दूषित करने, प्रायः अवकाशों पर रहने, विभाग की छवि धूमिल करने सम्बन्धी आख्या प्राप्त कराई गई है। प्रस्तुत आख्या द्वारा जिला समन्वयक एमडीएम को मध्यान्ह भोजन की जांच हेतु नामित करते हुए प्रकरण विषयक आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है।


Social Plugin