Type Here to Get Search Results !

1076 से आने वाली कॉल से परिषदीय शिक्षक रहें सतर्क, विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर ही कार्रवाई करें।

Sir Ji Ki Pathshala

1076 से आने वाली कॉल से परिषदीय शिक्षक रहें सतर्क, विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर ही कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 से आने वाली कॉल को लेकर शिक्षक परेशान हैं। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 से परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों के पास काल आ रही हैं, जिसमें भेजे गए लिंक पर अपना और अपने आधार कार्ड का फोटो अपलोड करने के लिए बोला जा रहा है।शिक्षक अपने साथ फ्रॉड होने को लेकर असमंजस में हैं। जिससे शिक्षकों द्वारा बताए गए लिंक पर क्लिक नहीं किया जा रहा है।

Fraud Call

शिक्षकों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा इस तरह की कॉल के लिए कोई पुष्टि नहीं की जा रही है। शिक्षक अपने साथी शिक्षकों को इस तरह की कॉल को लेकर सतर्क कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि इस तरह कि कॉल की विभाग के पास जानकारी नहीं हैं। संभवतः फ्रॉड कॉल हो सकता है। शिक्षकों को साइबर फ्राड से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की संदिग्ध कॉल आने पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर ही कार्रवाई करें।

◾आवश्यक सूचना ◾

कृपया ध्यान दें... आज अपने जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में कुछ शिक्षकों के पास *"1076/CM OFFICE" id* व अन्य 4/6 डिजिट वाले नम्बरों से कॉल रही है, जिसमें कॉल करने वाले द्वारा *विभागीय चर्चा/फीडबैक* लेने के बाद *एक एप* डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा एवं OTP शेयर करने के लिए भी कहा गया।

*आप सभी अलर्ट रहें* और किसी भी प्रकार का एप डाउनलोड न करें एवं कोई otp ना शेयर करें, अन्यथा आप *"digital fraud"* का शिकार हो सकते हैं और आपका बैंक अकाउंट हैक हो सकता है आपको आर्थिक हानि हो सकती है।